आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के नेता मानसिंह तिरिया ने ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर विगत दिनों आए आंधी तूफान में हुई क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी है कि दर्जनों घर के छत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तेज हवा पानी में गरीब ग्रामीणों के घर उजड़ गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की मांग की है।