हमीरपुर: हमीरपुर के जिलाधिकारी ने कहा, फसल अवशेष (पराली) जलाने पर लगेगा भारी जुर्माना
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि जनपद में फसल अवशेष (पराली), घास-फूस एवं कृषि अपशिष्ट जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू है। खेतों में पराली जलाना न केवल पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है, बल्कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती