मोठ: मोठ थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर दर्दनाक हादसा, 23 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Moth, Jhansi | Apr 8, 2026 मोंठ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सचिन नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।