निवाई: गांव भांवता में वृद्ध की हत्या को लेकर परिजनों ने किया धरना प्रदर्शन, बस स्टैंड रोड किया जाम
Niwai, Tonk | Apr 18, 2026 शुक्रवार को मामूली कहासुनी को लेकर थाना क्षेत्र के गांव भांवता में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या को लेकर शनिवार की सुबह उप जिला अस्पताल मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों ने मृतक प्रभु बेरवा खेड़ा की ढाणी उम्र 70 वर्ष का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया।बस स्टैंड सड़क पर जाम लगा दिया काफी समझाइश के बाद परिजन राजी हुए। दोपहर 1:30 बजे पोस्टमार्टम कर परिजनोंको सुपुर्द किया।