चित्रकूट मऊ के कोटरा खांभा टिटिहिरिया पुरवा में बजरंग बली की मूर्ति एक स्थान से हटाए जाने से आहत युवक लापता परिजन पहुंचे डीएम कार्यालय। मामला चित्रकूट जनपद मऊ थाना क्षेत्र के कोटरा खांभा टिटिहिरिया पुरवा गांव का है जहां बजरंगबली की मूर्ति एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रखे जाने से आहट युवक लापता हो गया जिससे न्याय की फरियाद लेकर परिजन आज बुधवार की सुबह 9:30 जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं लापता युवक की मां सुशीला ने बताया कि उनके घर के पास बजरंगबली का पुराना स्थान है जहां पर बजरंगबली की छोटी प्रतिमा रखी गई थी जिस पर उसी स्थान पर उनके पुत्र पिंटू ने बजरंगबली की बड़ी मूर्ति लाकर रख दिया जिसका कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया और मामले की शिकायत मऊ थाना व राजस्व विभाग में कर दी जिससे राजस्व विभाग और मऊ थाने की पुलिस द्वारा बजरंगबली की मूर्ति को उस स्थान से उठाकर दूसरे स्थान पर रख दी गई जिससे आहत युवक नाराज होकर घर छोड़कर इस शर्त पर चला गया कि उसकी रखी गई मूर्ति को पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाए पीड़िता महिला सुशीला ने बताया कि उसके पुत्र को लापता हुए चार दिन हो गए आज तक वह घर वापस नहीं आया जिससे वह आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उसके पुत्र की खोजबीन के प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है