सिसई: प्रधानमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के द्वारा शपथ लेने के बाद पुसो अंबेडकर चौक में मनाया गया जश्न
Sisai, Gumla | Jun 10, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पुसो अंबेडकर चौक में बीते रात आतिशबाजी के साथ जमकर जश्न मनाया गया। इस बारे में भाजपा एसटी मोर्चा के पुसो मंडल अध्यक्ष सुमेश्वर उरांव ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य मंत्रियों द्वारा दिल्ली में शपथ लेने के बाद ग्रामीणों ने जश्न मनाया। आतिशबाजी के साथ जमकर नारेबाजी भी की।