सिसई: मुर्गू में 60 वर्षीय वृद्ध ने की आत्महत्या,सिसई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Sisai, Gumla | Jun 9, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के मुर्गू गांव में 60 वर्षीय वृद्ध शंभू साहू पिता स्वर्गीय शीतल साहू ने अपने घर के छप्पर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने उसके झूलते शरीर को उसके घर के अंदर देखा तो सिसई पुलिस की सूचना दी। इसके बाद सिसई थाना से पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा।