इकौना: तहसील दिवस में तीनों तहसीलों में आईं 158 शिकायतें, 16 का मौके पर निस्तारण, DM SP ने तहसील इकौना में सुनी समस्याएं
तहसील इकौना, भिनगा और जमुनहा में आज तहसील दिवस का आयोजन हुआ। वहीं तीनों तहसीलों में 158 शिकायतें प्राप्त हुईं । जिसमे से मौके पर 16 का निस्तारण हुआ जबकि डीएम और एसपी ने तहसील इकौना में फरियादियों की शिकायतों को सुना। जहां भूमि विवाद व महिला संबंधी मामलों में मौके पर जाकर निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निर्देशित किया गया।