उज्जैन शहर: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
प्रसिद्ध टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मंगलवार तड़के कारोबारी पति विक्की जैन के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।अंकिता और विक्की सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती मे महाकाल के दर्शन कि उनकी अनुभूति का अनुभव साँझा किया।