बहराइच: एसआईआर को लेकर नेपाल से आई विवाहिता, जिनका नाम 2025 की लिस्ट में है, वह भी भर सकती हैं फॉर्म: ज़िलाधिकारी ने दी जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नेपाल से शादी के बाद भारत में रह रही विवाहित महिलाएं सबसे ज्यादा चिंता में है। ऐसे में बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि ऐसी महिलाएं जिनके नाम 2025 की वोटर लिस्ट में है। वह एसआईआर फॉर्म भर सकती हैं। इसके बाद आपत्ति के समय वह अपने अभिलेख दाखिल कर सकेंगी।