नानपारा: देवरा गांव में 18 लाख की चोरी का खुलासा नहीं हुआ, पीड़ित ने मामले पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में हुई करीब 18 लाख रुपए की बड़ी चोरी का मामला दो माह बाद भी अनसुलझा है। पुलिस अभी तक न तो चोरी गए सामान को बरामद कर पाई है और न ही घटना में शामिल चोरों का पता लगा सकी है। इससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी है। यह घटना 10 मई की रात को देवरा निवासी ओमप्रकाश वर्मा के घर में हुई थी।