कोल: शहवाजपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 शहवाजपुर में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। 45 वर्षीय प्रेमपाल मेहनत मजदूरी किया करते थे। शनिवार शाम प्रेमपाल गांव में खेत से मजदूरी पर आलू लोड कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी में आलू लोड करते समय अचानक वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आगे जिससे चलते उनकी मौत हो गई।