कोल: एटा में युवक को बचाने के चक्कर में पलटी कार, हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत व 4 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 एटा में एक युवक को बचाने के चक्कर में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। प्रतिभा कॉलोनी निवासी संजय सिंह पुत्र चंद्रपाल ट्रांसपोर्टिंग का काम किया करते थे। संजय फर्रुखाबाद से शादी समारोह में शामिल होकर अलीगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।