कोल: CDF पुलिस चौकी के निकट दूध टैंकर की टक्कर से युवक की हुई मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 थाना जवां क्षेत्र के CDF पुलिस चौकी के निकट दूध टैंकर ने दो भाइयों को टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल है। 20 वर्षीय गिर्राज मेहनत मजदूरी किया करता था। रविवार सुबह गिर्राज अपने भाई के साथ ट्रैक्टर पर मजदूरी करने जा रहा था। CDF पुलिस चौकी के निकट दूध टैंकर ने दोनों भाइयों को टक्कर मार दी जिसमें गिर्राज की मौत हो गई।