नौतन: नौतन पुलिस ने मंगलपुर गोपालगंज मुख्य मार्ग से वाहन जांच के दौरान शराब व बाइक के साथ तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
बुधवार के सुबह लगभग 7:00 बजे पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मंगलपुर गोपालगंज मुख्य पथ से साढ़े सात लीटर विदेशी शराब व दो बाईक के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए धंधेबाजों में शिवराजपुर गांव के दिनेश कुमार यादव व संदेश कुमार तथा बैरिया पूजहां के मिथलेश कुमार बताये गए हैं।