नौतन: भगवानपुर पंचायत और मंगलपुर में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान
नौतन प्रखंड के,भगवानपुर पंचायत और मंगलपुर पंचायत,के गांव के लोग जल कैदी बन गए है, गांव में आने जाने के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है, बाढ़ पीड़ितों के घर 24घंटे से खाना नहीं बन पाया है, बच्चे चिवड़ा और बिस्कुट खा रहें है सभी घरों में पानी घुस गया है, किसी घर में चूल्हा नहीं जल रहा है पीड़ित परिवार प्रशासन की राह देख रहा है, राहत सामग्री का इंतजार कर रहा है।