नौतन: चंपारण तटबंध मंगलपुर पर सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने लिया शरण, जिले के अधिकारी ले रहे जायजा
आज 1 अक्टूबर सुबह 7:00 बजे से ही ग्रामीणों के द्वारा चंपारण तटबंध पर लोग अपने आशियाने बनाने लगे हैं कई लोग कल शाम से ही आशियाने बनाए हुए थे तो कई लोगों ने आज अपना आशियाना बनाया है वही बाढ़ पीड़ितों का जयाजा जानने के लिए प्रखंड क्षेत्र के जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा सामूहिक किचन और पॉलिथीन बैग सुखा राशन की व्यवस्था की जा रही है।