नौतन: गंडक नदी के उफान से दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, चंपारण तटबंध पर तंबू तानकर गुजारा कर रहे पीड़ित
नदी के तेज बहाव से दर्जनों गाँवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. बाढ़ पीड़ित सोमवार को लगभग 2:00 बजे दिन से चंपारण तटबंध पर तंबू तान कर जीवन वसर करने को विवश हैं. प्रशासनिक अधिकारियों का इलाके में दौरा तेज हो गया है. लेकिन पीडितो के बीच पोलथीन सीट और अन्य सहायता मुहैया नहीं कराये जाने से पीड़ित खुले आसमान के नीचे अपने बच्चों और माल मवेशियों का गुजारा कर रहे है