रेवदर: रेवदर के मंडार में भीषण सड़क हादसा, बाइक और क्रेटा कार की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हुई मौत
Reodar, Sirohi | Apr 25, 2026 रेवदर के मंडार क्षेत्र में पादर मेथीपुरा रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।हादसा बाइक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर से हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।जानकारी के अनुसार हादसे में घायल श्रीपाल सिंह, छैल कुंवर और विपुल राजपूत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है