विदिशा नगर: राजपूत कॉलोनी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
रविवार शाम को रामलीला के पीछे राजपूत कॉलोनी में एक युवक बेसुध पड़े होने की जानकारी समाजसेवी आदर्श तिवारी को दी गई। वह अपने साथी के साथ जब मौके पर पहुंचे, इसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी, रविवार शाम 6 बजे पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पंचनामा कार्रवाई कर नगर पालिका के शव वाहन के जरिए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी