धवारी स्थित नर्सिंग महाविद्यालय में तनाव प्रबंधन पर सत्र आयोजित
----
सतना 04 जुलाई 2026/धवारी स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय #सतना में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तनाव प्रबंधन विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने तनावमुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने इसके वैज्ञानिक पक्ष को विस्तार से समझाते हुए कहा कि आज के युग में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच तथा तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों को दैनिक जीवन में अपनाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए अतिआवश्यक है। तत्पश्चात वरिष्ठ ध्यान एवं योग प्रशिक्षक श्री राहुल द्विवेदी ने ध्यान एवं योग के सभी पक्षों को विस्तार से समझाते हुए उपस्थित जनों को निर्देशित ध्यान भी करवाया।
इस अवसर पर डॉ. नलिनी शुक्ला डीएचओ, श्रीमती आरती मिश्रा प्राचार्य सहित नर्सिंग महाविद्यालय की समस्त सिस्टर ट्यूटर्स, आशुतोष पयासी, अभिषेक सिंह सहित अन्य कर्मचारियों एवं छात्राओं ने पूरे मनोयोग से सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सत्र की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
11 views | Satna, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026