किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह बोले--बाबा किसानों के मसीहा थे
----महिला मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारीयों का किया गया स्वागत
यूपी हेड व्यूरो
बिंदकी मनीष शुक्ला
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक तथा किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा मनाई गई। इस मौके पर चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा करते हुए बाबा महात्मा टिकेट को किसानों का मसीहा बताया
जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के तहसील में मंगलवार को दिन में एक करीब 11 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत उर्फ बाबा टिकैत की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों मजदूरों और ग्रामीण समाज के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल बोले बाबा महात्मा टिकैत ने अन्नदाता किसानों के अधिकार सम्मान और स्वाभिमान के लिए हमेशा लड़ने का काम किया उन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश सचिव रनमन सिंह ने कहा कि बाबा टिकट किसानो की बुलंद आवाज थे और संघर्ष के प्रति थे। प्रयागराज मंडल महामंत्री देवनारायण पटेल ने कहा उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहां की उन्होंने सारा जीवन किसानों के हित के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर यूनियन की महिला इकाई की जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता ने यूनियन के नई महिला पदाधिकारीयों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यूनियन की महिलाओं ने जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता कभी स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल सोनकर जिला सचिव भानु पटेल जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ गिरजा शंकर मिश्र तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव तहसील महामंत्री अनूप सैनी तहसील उपाध्यक्ष रमाशंकर सूर्यवंशी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता जिला महासचिव शिवकुमारी जिला उपाध्यक्ष अंजना देवी जिला संरक्षिका राजेश कुमारी उत्तम तहसील अध्यक्ष गुड़िया देवी के अलावा रानी देवी राजकुमारी अशोक पटेल कामता निषाद अतर सिंह यादव हीरालाल प्रजापति सोनू सिंह गौतम नागेंद्र सिंह यादव प्रमोद साहू सोलंकी सिंह सर्वेश यादव राजकुमार पाल जवाहरलाल पटेल राजू पटेल आदि लोग रहे।
Fatehpur, Fatehpur | Oct 6, 2026