बक्सर: लाईट ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, कई बाइक जब्त; युवक ने थाने में मांगी माफी
Buxar, Buxar | Jun 15, 2026 शहर के लाइट ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ बक्सर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने स्टंटबाजी में शामिल कई मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। साथ ही ऐसे युवकों को चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर जानलेवा करतब दिखाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।