मुशहरी: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
होली के त्योहार के बीच जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिग किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की तत्परता से आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ज