मंझनपुर: रानीपुर हटवा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के रानीपुर हटवा गांव में पति ने पत्नी से मामूली विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं आनन फानन में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।