मंडी: डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने शनिवार को किया मंडी जिला की नाचन विधानसभा क्षेत्र का दौरा, स्ट्रांग रूम में जांचे जरूरी प्रबंध
Mandi, Mandi | Mar 23, 2024 इस दौरे के दौरान शनिवार को डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने खयोड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय बासा में स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा वहां आवश्यक तैयारियों की जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को भी आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के साथ मतदान को लेकर अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए।