🔴 देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव
मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव के पास रामजानकी मार्ग पर हुई घटना, हत्या की आशंका; खुलासे के लिए पुलिस ने गठित कीं तीन टीमें।
देवरिया। जनपद के मईल थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान वकील यादव पुत्र राजदेव यादव और विनय यादव पुत्र रामछबीला यादव, निवासी थाना मईल क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि घटना के सफल अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Deoria, Deoria | Oct 21, 2026