मानिकपुर: शराब के नशे में पति ने पत्नी और बेटे से की मारपीट, पुलिस ने आरोपी पर की कार्रवाई
मानिकपुर क्षेत्र के हल्दी डाँडी गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी और बेटे के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे अशोक को भी पीटा गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छोटेलाल प्रजापति के खिलाफ आज रविवार दोपहर 3 बजे बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई कर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है।