सदर: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी को 12 घंटे में किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 19, 2026 लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती से शादी का वादा कर संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।