गुलाना: संत कमल किशोर नागर को जान से मारने की धमकी, मदाना श्री कामधेनु गौशाला समिति ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
संत कमल किशोर नागर को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में मंगलवार को दोपहर 1 बजे श्री कामधेनु गौशाला समिति, मदाना ने पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी जनक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। समिति ने संत व आश्रम की सुरक्षा बढ़ाने, धमकी भरे पत्र की जांच कराने और आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की।