सतना के नागौद क्षेत्र में राजपरिवार के अंदर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच गोलीबारी की घटना हुई है।
आरोप है कि सुनीता सिंह परिहार ने राजपरिवार की बहू योगिता सिंह पर फायरिंग की। रिपोर्टों में कई राउंड फायर होने की बात कही गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी।
बाद में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
सतना: नागौद गोलीकांड की आरोपी सुनीता सिंह परिहार जेल भेजी गई
सतना। नागौद क्षेत्र में चर्चित गोलीकांड मामले की आरोपी सुनीता सिंह परिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते हुई इस घटना में राजपरिवार की बहू पर फायरिंग की गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। #sidhi #सतना