मोतिहारी: मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन को लेकर तैयारी हुई पूर्ण
21 फरवरी को मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर पंडाल एवं जनसभा का निरीक्षण जिला अध्यक्ष व विधायक मनोज कुमार यादव एवं पूर्व मंत्री व विधायक शमीम अहमद ने संयुक्त रूप से किया। वहीं दोनों विधायकों ने कहा कि मोतिहारी की जनसभा ऐतिहासिक होगा।