मोतिहारी: अगरवा मोहल्ला में घर का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों को कर रही चिन्हित
शहर में आए दिन चोर बंद घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बना रहे हैं। नगर थाना के अगरवा मोहल्ला में रात में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की है। फिलहाल गृहस्वामी संदीप सहनी के नहीं रहने के कारण एफआईआर के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।