मेदिनीनगर (डालटनगंज): बीसीए 2022-25 सत्र को नियमित करने की मांग को लेकर छात्रों ने एनपीयू के कुलपति और कांग्रेस जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में संचालित वोकेशनल विषय बीसीए सत्र (2022-25) के विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार शाम 6 बजे पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ़ बिट्टू पाठक और नीलांबर -पीताबंर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व शुभम कुमार सिंह कर रहे थे।