अध्यात्मिक जागृति के बाद पर्यावरण संतुलन के लिए शिव शिष्य परिवार ने पहल करने की योजना बनायी है। इसके लिए हर घर पौधा अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी मेदिनीनगर के एक होटल में मंगलवार शाम 5 बजे पत्रकरों को संबोधित करते हुए शिव शिष्य परिवार इकाई के द्वारा कही गयी। बताया गया कि पलामू समेत चार जिलों में एक-एक पौधा घर के अनुसार लगाया जाएगा।