पलामू जिले में पोषण पखवाड़ा की शुरूआत हो गई। 22 मार्च तक चलेगा। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कई कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त शशि रंजन ने पोषण पखवाड़ा के तहत मंगलवार शाम 5 बजे समाहरणालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिकाओं सहित अन्य को सही पोषण की शपथ दिलाई। जागरूकता रैली निकाली गई।