फूलपुुर: बहरिया में 'ऑपरेशन दहन' के तहत 24.450 किग्रा गांजा किया गया नष्ट
प्रयागराज कमिश्नरेट के गंगानगर जोन में “ऑपरेशन दहन” के तहत नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) और बहरिया पुलिस ने करीब 12.22 लाख रुपये कीमत का 24.450 किलोग्राम अवैध गांजा उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में अग्नि में जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और न्यायालय की अनुमति के बाद की गई। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।रविवार, 03 बजे मिली जानकारी।