बदायूं: वाजीदपुर गांव में विद्युत पोल से करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की झुलसकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Aug 22, 2026 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के वाजीदपुर गांव के रहने वाले 12 वर्षीय शैलेश पुत्र शैतान सिंह घर से खेत पर गया था। कि शुक्रवार को गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर विद्युत पोल से उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो वह विघुत पोल से चिपका हुआ था। तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शैलेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।