सदर: जैतपुरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर फर्जी निकाह व दुराचार करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
वाराणसी। थाना जैतपुरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ दुराचार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को जलालीपुरा क्रॉसिंग से गोलगड्डा की ओर जाने वाली सड़क से पकड़ा गया।