जिस एंबुलेंस में जवान का पार्थिव शरीर घर लौट रहा था… उसी सफर में बेटे, भाई और भतीजे की भी जिंदगी खत्म हो गई।
देवरिया जनपद के रुद्रपुर के गहिला गांव निवासी सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर पंचकूला से घर लाया जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर के पास एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
हादसे में जवान के बेटे गौरव, भाई राजन, भतीजे राम समुझ और एंबुलेंस चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
एक जवान की अंतिम विदाई से पहले ही परिवार चार और अपनों को खो बैठा।
Barhaj, Deoria | Oct 4, 2026