गड़हनी: गड़हनी प्रखंड के बगवां पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन हुआ
प्रखंड के बगवां पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन सहित सभी विभाग के अलग अलग स्टॉल लगाया गया था। सीओ दीपा कुमारी व बीईओ अखिलेश कुमार के द्वारा जन्म प्रमाणपत्र सहित कई सर्टिफिकेट बाटा गया। वही ग्रामीणों का आरोप है कि कोई शिकायत का निपटारा समय पर नहीं हो रहा है सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।