रजौन: दामोदरपुर गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने ली एक जान, शादी से पहले घर में छाया मातम, साला गंभीर घायल
Rajaun, Banka | Apr 20, 2026 रजौन प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी का कहर अब आम लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है । दामोदरपुर बालू घाट स्थित दामोदरपुर-सिंहनान ग्रामीण सड़क मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार बहनोई को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक साला गंभीर रूप से घायल हो गया।