शामली: सोशल मीडिया पर सामने आई शामली के आयुष मालिक की वीडियो, कारी व मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बोला- मैं ठीक हूं
Shamli, Shamli | Oct 2, 2026 शामली में धर्मांतरण मामले को लेकर सुर्खियों में आए दवा कारोबारी के बेटे आयुष मालिक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में आयुष यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि मेरा अपहरण नहीं हुआ है और मैं ठीक हूं खुश हूं। दरअसल, आयुष के पिता देवराज मलिक ने एक कारी व मुफ्ती के खिलाफ धमकी देने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।