खिलचीपुर: कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने खिलचीपुर स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया औचक निरीक्षण
राजगढ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा आज शनिवार की दोपहर 1 बजे को खिलचीपुर विकासखंड अंतर्गत संचालित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में संचालित मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से परीक्षण की विधि एवं उसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।