कौंच: पिण्डारी में महिला ने पड़ोसियों पर जातिसूचक गालियां, मारपीट की साजिश व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, सीओ से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 17, 2026 एट क्षेत्र के पिण्डारी गांव की रहने वाली प्रभा देवी ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न, मारपीट की साजिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, उन्होंने रविवार दोपहर 12:30 बजे सीओ कोंच को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, प्रभा देवी का आरोप है कि गजेन्द्र पटेल, बद्री प्रसाद, उमाकान्त पचौरी और उर्मिला देवी सहित अन्य लोग पिछले 1 साल से परेशान कर रहे हैं।