कहरा: विद्यापति नगर मोहल्ले में 31 अगस्त से लापता युवक का रेलवे पटरी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
घटना सदर थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर मोहल्ला का है जहां 31 अगस्त से लापता युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान रिटायर शिक्षक अजित कुमार सिंह का पुत्र निखिल आनंद के रूप में हुआ। पुलिस शव को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।