गया जिले के पाई बिगहा थाना क्षेत्र में होली को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष उमेश राम ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुरुषोत्तम कुमार व अविनाश उर्फ अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया.