पुपरी: पुपरी के झझिहट वार्ड 19 में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत, परिवार में छाया मातम
पुपरी के झझिहट वार्ड 19 में मंगलवार को 4 बजे दिन में पानी भरे गड्ढे में डूबने से लक्ष्मण राम के पुत्र राज कुमार की मौत हो गया। हल्ला होने पर ग्रामीणों ने मृत अवस्था मे शव को पानी से बाहर निकाला। बताया गया है कि बालक स्नान करने गया था।