बक्सर: श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर में पंचांग पूजन एवं कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई यज्ञ, कलश यात्रा मे जुटे श्रद्धालु
Buxar, Buxar | May 10, 2024 श्री आदिनाथ अखाड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को पंचांग पूजन एवं कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को की गई. इस अवसर पर काफी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित हुए.कार्यक्रम की शुरुआत पंचांग पूजन के साथ किया गया. जिसके बाद मंडप प्रवेश, देवताओं का पूजन आदि कई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य संपादित किए गए.