कसिया: सेवरही पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सेवरही पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सेवरही थाने के SHO दिग्विजय नारायण राय ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त दुर्गेश कुशवाहा पुत्र ईश्वर कुशवाहा निवासी वार्ड नं. 15 वीर सावरकर नगर सबया थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।